
इमरान पारेख कि खबर 
केशकाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष आवेश विरानी ने बच्चों को सिखाया रिटेल व्यापार
केशकाल किराना व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष एवं सफल व्यापारी श्री आवेश विरानी ने आज शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल केशकाल के निमंत्रण पर गर्ल्स स्कूल के बच्चों को रिटेल व्यापार के बारे में विस्तार से समझाया उन्होंने पूरे एक घंटे बच्चों की क्लास ली श्री आवेश विरानी केशकाल के सफल व्यापारी माने जाते हैं ।उनके बीस सालों के व्यापार जीवन के अनुभव का लाभ गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बच्चों को निश्चित ही मिलेगा।

