
इमरान पारेख न्यूज

केशकाल- दिनांक 04/09/2022 को किसान भाई एवं ग्रामीणों ने वर्ष 2022 की नया धान फसल से प्राप्त अनाज को अपने देवी-देवता को अर्पण कर पूजा अर्चना करने के साथ उसी नया अनाज से बने भोजन को घर के सभी लोग मिलकर नवाखानी एवं पूनांग पंडूम को सभी ग्रमीणजन हर्ष उल्लास के साथ धूम-धाम मनाया गया है। इसी दौरान विकासखण्ड केशकाल अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडे़ठेमली में आदिवासी समाज द्वारा नवाखाई दिन 04/09/2022 को आदिवासी परम्परागत नृत्य में महिला एवं पुरूषो ने सयुक्त रूप से अदिवासी वस्त्र से सजकर नृत्य में शमिल हुआ। इस दौरान त्यौहार का भरपूर आनंद एवं मनोरंजन ग्रमीणजनों ने उठाया है। इसी प्रकार नवा खाई त्यौहार के दुसरे दिन दिनांक 05/09/2022 को केशकाल विकासखण्ड के तहसील धनोरा के ग्राम कारारमेटा में अदिवासी प्रमुख एवं पंचायत सरपंच श्रीमति आशा बाई मरकाम एवं इनके पति संजिव मरकाम के प्रयास से अदिवासी नृत्य का आयोजन किया गया इस आयोजन में अदिवासी समाज के महिला एवं पुरूष शामिल होकर अदिवासी नृत्य किया नृत्य मे भरपूर आनंद ग्रामीण जन एवं दर्शकगणों ने उठाया है। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सरपंच आशाबाई मरकाम पति संजिव मरकाम, ठकुरिया ग्राम प्रधान तथा लक्षमण नेताम, श्रीमति मानोबाई, नेतुक पोटाई, रामसाय पोटाई, धनीराम पोटाई, सातुराम दुग्गा, लखन नेताम, सोनसिंह, चैतुराम पोटाई, सोनू पोटाई एवं पंचगण जैनूराम नेताम रामूराम मरकाम सोनू मरकाम सुकालू शोरी, मुकेश दुग्गा, मणीलाल उसेन्डी को योगदान सराहनीय रहा कार्यक्रम कीे सफलता पर ग्रामीणजनों ने संरपच सहित आयोजन मण्डल सदस्यों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

