
छत्तीसगढ़ प्रदेश के चार लाख अधिकारी कर्मचारी लौटे काम पर
सकारात्मक वाह सम्मानजनक आश्वासन के साथ हुई हड़ताल वापसी
*सकारात्मक ,सम्मान जनक आश्वासन के साथ हुई हड़ताल वापसी…*.
*छ.ग.कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर अनवरत विगत 12 दिनों से चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल शासन के सकारात्मक सम्मानजनक आश्वासन उपरांत स्थगित किया गया! आज दिनांक 3/9/22 को शासन पक्ष से सकारात्मक वार्ता उपरांत प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार ब्लाक केशकाल के हजारों कर्मचारियों/ अधिकारियों नेआज दि. 3/9/22 को अपरान्ह हड़ताल से वापसी करते हुए अपने अपने विभाग प्रमुख के माध्यम से/ संस्था / कार्यालय में अपने कार्य पर उपस्थिति की सूचना- प्रतिवेदन/ आवेदन प्रस्तुत करते हुए ,, हड़ताल से अपनी वापसी सुनिश्चित करते हुए,, सामोहिक रुप से अपने कार्य भार ग्रहण की सूचना विभागशः समस्त कर्मचारियों/ अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई!*
*विगत12 दिनों से अपनी जायज मांगों लंबित डी.ए. और एच.आर.ए. के समर्थन में आंदोलन रत कर्मचारी/ अधिकारियों ने आज दि:- 3/9/22 को सरकार द्वारा उठाये गये सकारात्मक कदमों और सम्मान जनक निर्णय का स्वागत करते हुए कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन द्वारा- बेमुद्दत हडताल को स्थगित करते हुए अपने – अपने कार्यों पर लौटने का फैसला लिया गया!*
*ब्लाक फेडरेशन केशकाल के ब्लाक संयोजक – प्रकाश साहू , ब्लाक सचिव- निर्मल तिवारी, जिला प्रवक्ता- अली पाशा, शिक्षा विभाग के समस्त प्राचार्यों, सहित समस्त शिक्षा विभाग, वि.खं.शिक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग से, – ईश्वर नाग, मंजूल घोडेश्वर, गुलशन ठाकुर, वन विभाग , स्वास्थ्य विभाग, लिपिक वर्ग , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग, ज.पं. ,, पंचायत सचिव संघ, उद्यानिकी विभाग, भृत्य कर्मचारी- संगठन , दैनिकवेतन- भोगी कर्मचारी संघ सहित अन्य सभी शासकीय विभागों के समस्त कर्मचारियों/ अधिकारियों की संपूर्ण सहभागिता, सक्रियता, एवं समर्पण के साथ आज दिनांक- 3/9/22 को, समस्त विभागों ने अपने अनिश्चित कालीन धरने से वापसी करते हुए,, शासन के सकारात्मक आश्वासन पश्चात अपने अपने कर्तव्य पर वापसी करते हुए, अपने अनिश्चित कालीन हड़ताल के स्थगन निर्णय को स्वीकार करते हुए, इस अनिश्चित कालीन हड़ताल से वापसी के सामोहिक फैसले के साथ अपने आंदोलन को विश्राम प्रदान किया गया..!
इम्तियाज मेमन
केशकाल mo no ९१११४७६६६६

