
केशकाल के सुप्रसिद्ध भंगाराम माई के दरबार में 20 अगस्त 2022 दिन शनिवार को जात्रा के मौके पर लगी देवी देवताओं की अदालत। जात्रा में 9 परगना के देवी देवता हुए शामिल। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादो माह में होने वाली जात्रा में केशकाल एवं जिले से 9 परगना से आए हुए देवी देवता हुए शामिल जात्रा के मौके पर ली जाती है देवी देवताओं की परीक्षा परीक्षा में फेल होने पर उन्हें सुनाई जाती है सजा,सजा के तौर पर उन्हें मंदिर के पीछे बने कालकोठरी में डाल दिया जाता है इस यात्रा में 9 परगना से आए विभिन्न ग्रामवासी भी शामिल रहे इस प्रसिद्ध जात्रा में कोंडागांव जिले के जिलाधीश दीपक सोनी एवं जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमितेश पटेल भी पहुंचकर भंगाराम माई के दर्शन किए एवं आशीर्वाद लिया विभिन्न ग्रामों से आए देवी देवताओं के साथ ग्राम वासियों के रुकने की नगर पंचायत के द्वारा उचित व्यवस्था की गई बाजार हाट में लाइट की व्यवस्था की गई अलग-अलग ग्रामों से आए ग्रामवासी अपने देवी-देवताओं के साथ रुक कर वही खाना बनाकर रात रुकने के पश्चात भंगाराम माई की आज्ञा लेकर दूसरे दिन अपने अपने घरों को रवाना होते हैं यह जात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश में सुप्रसिद्ध है। कोविड से पहले इस यात्रा को देखने विदेश के पर्यटक भी शामिल होते रहे है इस जात्रा को प्रदेश एवं राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों ने भी प्रमुखता से चलाया है। इस जात्रा के दौरान

