
केशकाल नगर केशकाल से लगे छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध हो चुके पर्यटक स्थल टाटामारी में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी पिछले कुछ वर्षों से टाटा मारी की ख्याति छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लगातार बढ़ रही है प्रतिवर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर टाटामारी केशकाल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रदेश के लोगों ने भी टाटामारी पहुंचकर प्रकृति के सुंदर नजारे का लुत्फ उठाया कुछ माह पूर्व छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल अपने कोंडागांव जिले में जन चौपाल के दौरान टाटामारी में एक रात गुजारी थी जिससे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर टाटामारी की पहचान रातों-रात बढ़ गई शायद इसी वजह इस बार के जन्माष्टमी के मौके पर लोगों का जनसैलाब टाटामारी में उम्र पड़ा स्थानीय व्यापारियों ने भी टाटामारी के आसपास अपनी छोटी-छोटी दुकानें लगा कर टाटा मारी आए पर्यटकों को सहयोग प्रदान किया एवं कारोबार भी किया।

