*बच्चों के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हल षष्टि व्रत*

*
अपने बच्चों के दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हल षष्टि व्रत,,,भाटापारा के विभिन्न वार्ड में महिलाओं के द्वारा विधि विधान से की पूजा अर्चना,,, बच्चों की लंबी उम्र की कामना,,,,महावीर वार्ड भाटापारा में प्रति वर्ष की जाती है यह व्रत,,,महिलाओं के चेहरे में खुशी*

बडेराजपुर :- पुरे प्रदेश सहित कोंडागाँव जिले के बडेराजपुर  में भी 17 अगस्त बुधवार को माताएं अपनी संतान की खुशहाली एवं दीर्घायु के लिए हलषष्ठी व्रत करते नजर आई। व्रतधारी महिलाओं ने जानकारी देते कहा कि कमरछठ पूजा में जोड़ा तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाकर पूजा अर्चना की जाती है एवं हलषष्ठी की कथा सुनती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण  के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बलराम जयंती मनाई जाती है देश के अलग-अलग हिस्सों में हलषष्ठी को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसे लह्ही छठ, हर छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता है। भगवान बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है एवं उन्हीं के नाम पर इस पर्व का नाम हल षष्ठी कहलाता है। इस कर्यक्रम में ये रहे उपस्थित -प्यारी बाई शाहू, समल बाई पांडे,दुर्गा शाहू, कमला यादव,रामशिला जैन, समिता पांडे,दिनेशवरी कोर्राम,चमेली नेवरा,क्रांति मरकाम आदि

Leave a Comment

और पढ़ें