जिला मुख्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने किया ध्वजारोहण


*जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने किया ध्वजारोहण*

*कोण्डागांव, 15 अगस्त 2022/*स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर मे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होने स्वतंत्रता के 75 साल पूरी होने पर अधिकारियो कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज हमें लोक सेवक के तौर पर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि हम अपने देश सेवा का कर्तव्य निभा सकें। हमारे द्वारा दी जानी वाली सेवाओं से अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर डीडी मण्डावी, मनोज कोसरिया, भारत ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर भुपेन्द्र गावरे एवं समस्त कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आड़काछेपड़ा के प्राथमिक शाला के बच्चे भी कलेक्ट्रेट पहंुच ध्वजारोहण में शामिल हुए थे जहां बच्चो से कलेक्टर ने मुलाकात कर उन्हें उपहार देते हुए उनका उत्साह वर्धन कर उनके साथ फोटो भी खिंचाई।
*(फोटो संलग्न)*

Leave a Comment

और पढ़ें