जिले में गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस:-दीपक सोनी कलेक्टर कोंडागांव

* में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह*
*स्वतंत्रता दिवजिलेस समारोह हेतु तैयारी बैठक संपन्न*
*अमृत महोत्सव के तहत् 13 से 15 अगस्त तक घर-घर ध्वजारोहण करने की अपील*

*कोण्डागांव 02 अगस्त 2022/*हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समरोह आयोजन की तैयारी बैठक में कोविड संक्रमण के बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का परिपालन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने पर बल दिया गया। बैठक में राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का पालन एवं उपाय सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने अमृत महोत्सव के हर घर झंडा अभियान के तहत् जिले के नागारिकों से अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है इस अवसर को भव्य और स्मरणीय बनाने के लिए हम सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहरायें और आजादी के जश्न मे व्यापक सहभागिता निभायें। उन्होने झंडा संहिता के अनुपालन पर जोर देते हुए रात्रि में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के स्थल पर पर्याप्त रौशनी किये जाने का आग्रह नागरिकों से किया है। राष्ट्रीय ध्वज खादी एवं ग्रामोद्योग की अधिकृत फर्मों तथा स्थानीय महिला स्व. सहायता समूहों के माध्यम से सी-मार्ट में उपलब्ध होगी।
बैठक में कलेक्टर श्री सोनी ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु दायित्व प्रदान किया साथ ही बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। इसके उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सभी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी आदि का पालन करना अनिवार्य होगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। सभी विभाग के कार्यालय प्रमुखों द्वारा उनके कार्यालय में ध्वजारोहरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् राष्ट्रीय गान जन-गण-मन गाया जाएगा। सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।
इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील एवं जनपद स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य, जिला, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा और बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
*क्रमांक-494/कमल*
*(फोटो संलग्न)*

Leave a Comment

और पढ़ें