
केशकाल/महफूज़ अली/4सितंबर2026–केशकाल के विश्रामपुरी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर मटका फोड़ का आयोजन रखा गया है ।प्रतिवर्ष विश्रामपुरी चौक पर मटका फोड़ का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं इस वर्ष भी मटका फोड़ को देखने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है और भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है मटका फोड़ने के लिए टोलियां भी धीरे-धीरे विश्रामपुरी चौक पहुंच रही है बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केशकाल के टाटा मारी में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में पर्यटक उम्र रहे हैं भीड़भाड़ वाली जगह पर पुलिस बल तैनात है। मटका फोड़ने वाली टोली को प्रथम पुरस्कार के तौर पर ₹11000 का नगद इनाम केशकाल विधायक नीलकंठ टीकम के हाथों दिया जाएगा।

