विधानसभा में नीलकंठ टेकाम ने उठाया नवीन धान खरीदी केंद्र का मुद्दा।केशकाल विधानसभा में खुल सकते है 12नवीन धान खरीदी केंद्र?

ग्राम पंचायत बढ़बत्तर, बालेंगा,मरंगपुरी, सलेभाट,बनिया गांव,कोबेंगा सिकागांव, चिंगनार, चिचाड़ी कानागांव बड़ागांव एवं भानपुरी ग्राम पंचायत में नवीन धान खरीदी केंद्र आगामी धान खरीदी में खुलने की संभावना प्रबल हो गई है।

केशकाल/महफूज अली/17जुलाई2026–

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा केशकाल अंतर्गत नवीन धान खरीदी केंद्र का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जिस पर मंत्री ने जवाब में कहा कि कुल मिलाकर 13 नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें से 12 केंद्र पात्र पाए गए हैं एवं एक केंद्र विशेष कारणों से अपात्र पाया गया है। कलेक्टर कोंडागांव से रिपोर्ट लेने के बाद आगामी सत्र में नए 12 धान खरीदी केंद्र खुलने की संभावना बन रही है। जिसमें ग्राम पंचायत बढ़बत्तर, बालेंगा,मरंगपुरी, सलेभाट,बनिया गांव,कोबेंगा सिकागांव, चिंगनार, चिचाड़ी कानागांव बड़ागांव एवं भानपुरी ग्राम पंचायत में नवीन धान खरीदी केंद्र आगामी धान खरीदी में खुलने की संभावना प्रबल हो गई है। फूनडेर ग्राम पंचायत में धान खरीदी केंद्र खोलने पर सरकार के मंत्री ने जवाब दिया की विशेष कारणों से फूंढेर को अपात्र माना गया है लेकिन उसकी भी जांच करने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम लगातार मानसून विधानसभा सत्र में केशकाल विधानसभा की आवाज बनकर किसानों एवं विकास के कार्य को प्रमुखता से विधानसभा में उठा रहे हैं। पिछले ढाई सालों में विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा क्षेत्र के केसकाल में कई ऐसे कार्य करवाए हैं जो की कई दशकों से जिसकी मांग की जा रही थी। विधानसभा क्षेत्र की जनता को विधायक नीलकंठ टेकाम से काफी उम्मीदें हैं, कि आने वाले ढाई सालों में बचे हुए कार्य भी विधायक नीलकंठ टेकाम पूरा करवाने में सफलता हासिल करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें