भगवान जगन्नाथ, भलभद्र और सुभद्रा की 17जुलाई को केशकाल सुरडोगर में निकलेगी भव्य रथ यात्रा।

केशकाल/महफूज़ अली/14जुलाई2026–केशकाल आजादी के बाद से निकल रही भव्य कलश यात्रा इस वर्ष भी 17 जुलाई 2026 गुरुवार को दोपहर 1 बजे जगन्नाथ मंदिर सुरडोंगर से निकलकर  विश्रामपूरी चौक  से होते हुए बस स्टैंड,बोरगांव होते हुए वापस ब्लाक कालोनी के शिव मंदिर में विश्राम हेतु 11 दिवस के लिए पहुंचेगी। रथ यात्रा आयोजन के प्रमुख बलराम गौर ने बताया कि जगदलपुर के बाद केशकाल में विशाल रथ यात्रा का आयोजन होता है जिसमें ग्राम वासी,नगर के नागरिक गण, तुलसी मानस प्रतिष्ठान,सीता राम मानस संगठन, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल और सनातन धर्म विकास परिषद केशकाल आदि शामिल होंगे। साथ ही 17 जुलाई से प्रतिदिन मानस गान का आयोजन शिव मंदिर ब्लॉक कालोनी केशकाल में संध्या कालीन रखा जाएगा जहां पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें