बड़ेराजपुर में विधायक जन सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ।नीलकंठ टेकाम ने पहला आवेदन लेकर किया शुभारंभ।

महफूज़ अली/केशकाल–विधायक नीलकंठ टेकाम बड़ेराजपुर के बाजार पर में स्थित अटल परिसर में महिला स्व सहायता समूह के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने विधानसभा केशकाल के मंडल बड़ेराजपुर के लिए विधायक जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया विधायक नीलकंठ टेकाम ने पहला आवेदन लेकर विधायक जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। अब बड़ेराजपुर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं के लिए आवेदन सीधे बड़ेराजपुर में ही स्थित विधायक जन सेवा केंद्र में दे पाएंगे। विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा केशकाल के 6 मंडलों में अपने सहायकों की नियुक्ति की है बड़ेराजपुर मंडल के लिए भी नीलकंठ टेकाम चार लोगों का चयन किया है जो बाजार के दिन एवं अन्य दिनों में भी विधायक जन सेवा केंद्र में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे एवं आवेदन लेकर विधायक कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा है कि अब लोगों को विधायक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा वह अपनी समस्या विधायक जन सेवा केंद्र में ही आवेदन के माध्यम से कर पाएंगे। उनके आवेदन का विधायक निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेंगे बड़ेराजपुर में विधायक जन सेवा केंद्र खुलने पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला शुभारंभ के अवसर पर विधायक के साथ बड़ेराजपुर मंडल अध्यक्ष लाला राम मरकाम विश्रामपुरी मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता पोयम योगेश पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें