
बड़ेराजपुर/नरेश पांडे–
बड़ेराजपुर के बाजार पारा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य सत्संग समारोह एवं रामायण मानस गान का आयोजन 31दिसंबर एवं 1 जनवरी किया जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन बड़ेराजपुर के समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में 31 दिसंबर 2025 एवं 01 जनवरी 2026 को भक्तिमय माहौल और उत्साह के साथ संपन्न होगा।यह कार्यक्रम बड़ेराजपुर बाजार पारा में आयोजित किया जाएगा, जहां दूर–दराज से श्रद्धालुजन एकत्र होकर रामचरितमानस के मधुर गायन एवं सत्संग का लाभ लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना, सद्भाव, संस्कार एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।पिछले वर्ष भी यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया था जिसमें कबीर पंथ के महंत साहेब की उपस्थिति एवं छत्तीसगढ़ की कई सुप्रसिद्ध रामायण मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया था ।कबीर पंथ की गायन टोली ने भी साल के अंतिम दिन एवं नए साल के पहले दिन को भक्तिमय कर दिया था ।इस वर्ष भी प्रदेश की कई नामचीन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी, क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
विनीत
समस्त ग्रामवासी, बड़ेराजपुर

