केशकाल/महफूज़ अली–

12साल पुरानी मांग पूरी होने पर बड़ेराजपुर समेत आठ पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया
विधायक ने चुनाव के समय किए वादे को किया पूरा, बीजेपी कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेताओं ने विधायक का किया धन्यवाद
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़ेराजपुर क्षेत्र की बहुप्रशिक्षित मुंडापारा छिंदली तक 8किलोमीटर तक की सड़क जो कि 226.58 लाख रुपए की लागत से नवीनीकरण का भूमिपूजन किया।भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ेराजपुर,छोटेराजपुर,छिंदली,कोपरा, मांडोकी खरगांव समेत आठ पंचायतों के जनप्रतिनिधि ग्रामीण उपस्थित रहे, सभी ने विधायक नीलकंठ टेकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं जब कोंडागांव जिले का कलेक्टर था तब से बड़े राजपुर से मुंडापारा सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर काफी परेशान रहता था, अब तक पता नहीं कितने लोग इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं विधानसभा का चुनाव लड़ते वक्त भी मैंने इस सड़क नवीनीकरण का संकल्प लिया था, और अथक प्रयास के बाद अब इस रोड नवीनीकरण की स्वीकृति मिली है जो 8 किलोमीटर की सड़क 2 करोड़ 26 लाख 58 हजार रुपए की लागत से अतिशीघ्र बनकर तैयार होगी। विधानसभा केशकाल क्षेत्र में बड़ेराजपुर बहुत सारी चीजों में पिछड़ा हुआ है, हमारा अथक प्रयास है कि हम बचे हुए कार्यों की स्वीकृति जल्द दिलाकर बड़ेराजपुर को भविष्य में ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा दिला सके, वर्तमान में विधायक केशकाल के प्रयास से 30 लाख रुपए की लागत का महतारी सदन का कार्य प्रगति पर है, वही पांडे पारा से रावसवही सड़क भी विधायक नीलकंठ टेकाम के माध्यम से बन चुकी है आने वाले दिनों में विधायक ने उड़ीसा राज्य से बड़ेराजपुर होते हुए बस चालवाने का भी आश्वासन दिया है, वर्तमान में बड़ेराजपुर होकर प्रतिदिन रायपुर राजधानी के लिए बस चलती है एवं कोड़ागांव जिला मुख्यालय के लिए भी प्रतिदिन बस सेवा शुरू हो गई है बड़ेराजपुर क्षेत्र वासियों के अंदर विधायक को लेकर काफी उत्साह नजर आया बड़ेराजपुर से छोटेराजपुर की ओर जाते वक्त जगह-जगह विधायक नीलकंठ टेकाम का पैर धुलाकर स्वागत किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तदपश्चात छोटे राजपुर ग्राम पंचायत में शीतला मंदिर का भूमि पूजन एवं शेड निर्माण का लोकार्पण किया गयाभूमि पूजन कार्यक्रम में आंगा देवता की भी उपस्थित नजर आई सभी ग्राम पंचायत के ग्राम पटेल पुजारी सरपंच एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहे कोंडागांव जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सेवक राम नेताम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनीता नेताम मंडल अध्यक्ष मन्ना मरकाम प्रदेश मंत्री आ जा ज एवं जनपद सदस्य संगीता पोयम मंडल महामंत्री जीवन दास मानिकपुरी भाजपा युवा नेता योगेश पांडे जिला पंचायत उपाध्यक्ष हिरासिंग नेताम, जनपद सदस्य रायसिंग सलाम,दसरथ मरकाम सरपंच प्रतिनिधि महेश मरकाम, सरपंच प्रति निधि रामसाय मरकाम मंडल महमंत्री सुकदास मरकाम ,सरपंच सुबोध मंडावी, बीजेपी के कई बड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

