केशकाल नगर पंचायत में आवारा पशुओं को पकड़कर गौठान पहुंचाया जा रहा|गौठान में पानी की कमी पर उठ रहे सवाल|

केशकाल /सुमन गावड़े–केशकाल नगर पंचायत में आवारा पशुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही थी, शहर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे में भी सुबह से ही आवारा पशु पशु देखने को मिल जाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है नगर पंचायत केशकाल सी एम ओ नमेश कावड़े के निर्देश पर आवारा पशुओं को पड़कर केशकाल के सुरडोगर टाटा मारी स्थित गौठान में पहुंचाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है ।लेकिन गौठान में पानी की कमी के चलते लाए गए आवारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था न होने पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पंचायत में आवारा पशुओं के चारा की व्यवस्था के लिए पैरा की तो व्यवस्था की गई है लेकिन गौठान में बने चबूतरे पर टंकियां में पानी न होने से पशुओं को बिना पानी के ही गौठान पर रहना पड़ सकता है। नगर पंचायत को पानी की व्यवस्था के लिए समुचित कदम उठाने की आवश्यकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें