
केशकाल /सुमन गावड़े–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम कल सोमवार सुबह 10बजे केशकाल की जर्जर सड़क नवीनीकरण कार्य का करेंगे निरीक्षण पिछले कई महीनो से केशकाल सड़क के नवीनीकरण की मांग के बाद केशकाल विधायक ने सड़क नवीनीकरण हेतु कार्य स्वीकृत करवाया था, जिसके बाद अब सोमवार से कार्य शुरू होना है विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम उक्त नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण करने के पश्चात जमगांव में हो रहे 132 केवी सब स्टेशन निर्माण की प्रगति देखने के पश्चात विश्रामपुरी में महाविद्यालय में अनुसूचित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत के पश्चात बड़ेडोंगर के भैंसबेड़ा में पांच नवयुवकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी जिनके परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना प्रगट करेंगे।


