
केशकाल/सुमन गावड़े–छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री श्रम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट गाड़ी साप्ताहिक बाजार जाकर मरीजों का उपचार करती है । केशकाल में भी प्रति सप्ताह मंगलवार सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक यह गाड़ी मरीजों के लिए उपलब्ध रहती है। लेकिन इस मंगलवार 18 नवंबर को एक मरीज इलाज के लिए भटकता हुआ नजर आया। तकलीफ में मरीज कराहता हुआ डॉक्टर का इंतजार करता रहा लेकिन लंच का टाइम 1:00 से 2:00 बजे होने की बात कह कर डॉक्टर 2:00 बजे तक भी मोबाइल यूनिट वाहन में नहीं पहुंच पाए थे 2:00 बजे के बाद डॉक्टर बाजार से सब्जी खरीद कर मोबाइल यूनिट वाहन में पहुंचे तब जाकर उस मरीज का उपचार हो सका सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के सही क्रियान्वयन के लिए उच्च अधिकारियों को निरीक्षण करने की आवश्यकता है । क्योंकि बाजार के दिनों में मुख्यमंत्री श्रम स्वास्थ्य योजना की गाड़ी मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए जाती है लेकिन उस यूनिट में उपलब्ध स्टॉप सब्जी खरीदने में व्यस्त रहते हैं।


