केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल के लोकप्रिय विधायक कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर आईएएस नीलकंठ टेकाम जी का जन्मदिन आज 14 दिसंबर को है ।इस अवसर पर सुबह-सुबह खेल मैदान में केशकाल नगर क्षेत्र के युवा एवं युवा नेताओं ने मिलकर विधायक नीलकंठ टेकाम के जन्मदिन का केक काटा सुबह-सुबह विधायक जी जब सैर पर निकले तो ग्राउंड में अपने युवा प्रशंसकों के बीच विधायक ने जन्मदिन का केक काटा इस अवसर पर भाजपा मंडल मंत्री नवदीप सोनी, भूपेश चंद्राकर, जावेद मेमन, राजू राठी, नीरज अग्निहोत्री, राकेश तातेड , दुर्गेश कौशिक,युवा पत्रकार राजा गोयल एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे युवाओं के साथ सुबह-सुबह जन्मदिन की बधाई मिलने एवं खेल मैदान में के काटना यह पल विधायक एवं युवाओं के लिए एक यादगार पल बन गया।


