
महफूज़ अली/केशकाल –विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा क्षेत्र केशकाल के अलग-अलग क्षेत्र में एक दिवस में 11 कार्यक्रमों में शामिल होकर एक करोड़ 47 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन 12 दिसंबर 2024 को सुबह विधायक केशकाल अड़ेगा के शीतला मंदिर उन्नयन कार्य लागत 6 लाख का भूमि पूजन किया वहीं बड़े राजपुर ब्लॉक के सलना में महतारी सदन योजना अंतर्गत बनने वाले भवन 24.7 लख रुपए का भूमि पूजन के बाद सलना के सामुदायिक सेड निर्माण कार्य 19 लाख 99 हजार रुपए के बाद सलना के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनने वाले मिनी स्टेडियम के निर्माण कार्य 51 लाख 24 हजार रुपए का भूमि पूजन किया वहीं बड़ेराजपुर ब्लॉक के पीटेचुवा ग्राम में मंडी बोर्ड निधि से बनने वाले पुलिया निर्माण कार्य लागत 6.99 लाख का भूमि पूजन करने के बाद विश्रामपुरी के सामुदायिक सेड़ निर्माण कार्य जो की अधों संरचना विकास मत से स्वीकृत 19.99 लख रुपए के बाद बड़ेराजपुर के खरगांव पुलिया निर्माण कार्य जो की मंडी बोर्ड निधि 6.99 लख रुपए की लागत से का शिलान्यास किया बड़े राजपुर के बैजनपुरी में घोटुल गुड़ी का निर्माण कार्य के साथ कोर्होबेडा में पुलिया निर्माण कार्य जो की 11.99 लख रुपए की लागत से बनने जा रहा है का भूमि पूजन किया12 दिसंबर 2024 को विधायक लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय दिखे सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 तक विधायक केशकाल अपने क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल रहे विधायक केशकाल शाम 6:30 बजे मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल बोरगांव फॉरेस्ट गांव के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने फारसगांव पहुंचे जहां से देर रात वह अपने निवास केशकाल पहुंचे विधायक के इस कड़ी मेहनत से क्षेत्र वासियों में अपने विधायक को लेकर विश्वास बढ़ता दिख रहा है विधायक केशकाल की सक्रियता से कार्यकर्ताओं के अंदर भी एक अलग जोश नजर आ रहा है।

