केशकाल महफूज अली– पी एच सी बड़ेराजपुर में जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक रखी गई थी जिसमें विश्रामपुरी बीएमओ डॉक्टर सुनील कश्यप बड़ेराजपुर सरपंच श्री रामसाय मरकाम एवं पाडा पुरुषोत्तम शोरी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ यास्मीन अली उपस्थित रहे मीटिंग में कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें बाउंड्री वॉल, गार्डन, पार्किंग, किचन सेट एवं पानी की व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई
पीएचसी बड़ेराजपुर के उद्घाटन के अवसर पर केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधायक निधि से किचन सेट निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है साथ ही सरपंच ग्राम पंचायत बड़े राजपुर ने बाउंड्री वॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए ग्राम पंचायत से सहयोग प्रदान करने की बात कही है ।


