
केशकाल महफूज अली–केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम नगर पंचायत केशकाल में आई स्वच्छता दीदियों के लिए दो नई वाहनों के उद्घाटन के मौके पर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित थे ।उद्घाटन पश्चात केशकाल विधायक का एक नया अंदाज देखने को मिला विधायक नीलकंठ टेकाम स्वच्छता दीदियों के लिए मिली गाड़ी के ड्राइविंग सीट पर बैठकर स्वच्छता दीदियों संग पूरे नगर का भ्रमण किया विधायक को स्वच्छता गाड़ी चलाते देख लोग आश्चर्य से देखने लगे विधायक केशकाल के साथ बाजू की सीट पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान एवं उनके पीछे की गाड़ी पर मंडल महामंत्री केशकाल नवदीप सोनी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू राठी भी गाड़ी ड्राइव करते नजर आए।

