केशकाल नगर हाइवे में उड़ने वाली धूल नगरवासियों को बीमारी का दे रही आमंत्रण।आज नही डाला गया सड़क में पानी।

आज नही डाला गया सड़क पर पानी पूरे दिन दुकानदार होते रहे परेशान।

केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल नगर से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 30 इन दिनों नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है केशकाल घाट एवं नगर की सड़कें जिसे पूर्व में लोग देखकर तारीफ करते नहीं थकते थे आज गड्डों में तब्दील हो चुकी है नेशनल हाईवे 30 में बैलाडीला लौह अयस्क, जगदलपुर डंप लौह अयस्क एवं नारायणपुर में नई लौह खदानें खुलने से प्रतिदिन हजारों ट्रके इस मार्ग से गुजरती हैं नगरनार स्टील प्लांट के चालू हो जाने के बाद ट्रालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे केशकाल नगर क्षेत्र से गुजरने वाली नेशनल हाईवे की हालत खस्ताहाल हो चुकी है कुछ महीनो से लगातार धूल के चलते नगरवासी काफी परेशान दिखे, जिस पर बजरंग दल ने चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी कांग्रेस पार्टी ने भी नगर क्षेत्र की सड़कों के दुरुस्त के लिए आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसके बाद कोंडागांव के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कोंडागांव से आकर केशकाल सड़क का निरीक्षण कर तत्काल कार्य शुरू करने के आदेश दिए थे कोंडागांव कलेक्टर के आदेश के बाद 24 सितंबर से कार्य तो शुरू किया गया लेकिन दो-तीन दिनों के बाद से ही कार्य फिलहाल धीमी गति से चल रहा है प्रतिदिन नेशनल हाईवे विभाग के द्वारा नगर के बीच पानी का छिड़काव किया जाता रहा है जिससे की नगर वासियों को धूल से राहत मिले लेकिन आज 3 अक्टूबर 2024 को किसी भी विभाग के द्वारा नगर से गुजरने वाली सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया गया, जिसके कारण सुबह से ही राहगीर एवं नगर क्षेत्र में रोड के किनारे के दुकानदार परेशान दिखे बाहर से आने वाले व्यापारी जो केशकाल कुछ समय के लिए रुकते हैं वह आश्चर्य करते हैं कि इतनी धूल में आप कैसा जीवन यापन कर रहे हैं नगर वासियों के अंदर सड़क को लेकर गुस्सा पनपता जा रहा है आने वाले दिनों में यह गुस्सा कुछ उग्र आंदोलन के रूप में तब्दील हो सकता है फिलहाल नगर वासी धूल के गुब्बारे से परेशान एवं गंभीर बीमारियों के आमंत्रण से चिंतित नजर आ रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें