विधायक नीलकंठ टेकाम बीजेपी सदस्यता महापर्व पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव घूमकर लोगो को बना रहे सदस्य।

विधायक नीलकंठ टेकाम बीजेपी सदस्यता महापर्व पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव घूमकर लोगो को बना रहे सदस्य।

विश्रामपुरी बाजार में सैकड़ों ग्रामीणों को विधायक ने दिलाई सदस्यता।

केशकाल/महफूज़ अली –केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महापर्व के अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव घूम कर ग्रामीणों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाते नजर आ रहे हैं ।
विधायक केशकाल 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा में नगर पंचायत केशकाल के सरकारी स्कूल की साफ सफाई के अभियान में बीईओ एवं बीआरसी केशकाल के साथ शामिल होने के बाद नगर पंचायत केशकाल की स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया । उसके बाद विधायक विधानसभा केशकाल के क्षेत्र धनोरा पहुंचकर प्लास्टिक को गलाने वाली मशीन का उद्घाटन करने के बाद साप्ताहिक बाजार विश्रामपुरी पहुंच विश्रामपुरी बाजार में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम घूम-घूम कर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का निवेदन किया । ग्रामीणों में विधायक के प्रति उत्सुकता दिखाई दी एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की विश्रामपुरी नगर में भी विधायक पैदल दुकान– दुकान घूम कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते नजर आए, विश्रामपुरी नगर के सैकड़ो दुकानदारों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता महापर्व के अवसर पर विधायक काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं प्रतिदिन किसी न किसी गांव में पैदल घूम कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का निवेदन कर रहे हैं विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा क्षेत्र केशकाल को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला बनाने के लिए कमर कस ली है रोज सुबह विधायक केशकाल नगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान भी लोगों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का निवेदन करते नजर आते हैं एवं नगर क्षेत्र केशकाल के भी सैकड़ो ग्रामीणों को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।विधायक के साथ रविंद्र पांडेय महामंत्री विश्रामपुरी,योगेश पांडे बीजेपी नेता, अंजोरी नेताम किसान बीजेपी जिला अध्यक्ष,किशन पांडे,दुख्खा राम मरकाम,हिरामन नेताम,लखन लाल,एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें