विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल में पर्यटन बड़ाने जंगल,पहाड़,झरने, तालाब, घूमकर बना रहे कार्ययोजना।

केशकाल/महफूज़ अली–

पर्यटन के क्षेत्र में केशकाल मे विकास की सम्भावनाओ को लेकर केशकाल विधायक श्री नीलकण्ठ टेकाम जी लगातार जंगल,पहाड़, झरने,तालाब घूम कर जानकारियां एकत्रित कर रहे है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा था कि केशकाल में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं और उन संभावनाओं को तलाश कर केशकाल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का पर्यटन हब बनाया जाएगा नीलकंठ टेकाम सुबह 5:00 बजे उठकर केशकाल क्षेत्र से लगे हुए पर्यटकों को आकर्षित करने वाले क्षेत्रों में घूम कर जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं जिससे कि आने वाले दिनों में कार्य योजना बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दे सके केशकाल का टाटामारी पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन का केंद्र बिंदु बना हुआ है प्रतिदिन केशकाल के टाटा मारी में हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं, केशकाल विधानसभा में कुएं मारी भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है कुएं मारी में प्राकृतिक रूप से आठ झरनों को विकसित करने की भी कार्य योजना बनाई जा रही है केशकाल का मानझिनगढ़ के लिए भी विधायक नीलकंठ टेकाम ने काफी प्रयास किए हैं आने वाले दिनों में मानझिनगढ छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक होने की संभावना है।इसके बाद सरकार से मिलकर केशकाल को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणीय बनाने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। विधायक नीलकंठ टीकम के साथ केशकाल के भाजपा नेता राजू राठी नवदीप सोनी एवं भूपेश चंद्राकर भी प्रतिदिन सुबह इन पर्यटक क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे है।

Leave a Comment

और पढ़ें