केशकाल/महफूज़ अली–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले आदिवासी परिवारों को वनाधिकार पट्टा वितरण का अधिकार दिया है।आज केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ने गढ़ सिलयारा में 53 परिवारो को भू-अधिकार पट्टा का वितरण किया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर जी नगर पंचायत उपाध्यक्ष बिहारी शोरी जी ,वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्णदत्त उपाध्याय जी,जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राजकिशोर राठी,जावेद मेमन,पार्षद अनिल उसेंडी, भाजपा कार्यकर्ता योगेश पांडेय,गोलू कश्यप जी सम्मिलित रहे।


