
केशकाल/महफूज़ अली–केशकाल के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व अध्यक्ष जसराज तातेड को विधायक ने प्रथम सदस्य बनाया।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत अब विधानसभा स्तर पर भी शुरू हो गई है आज विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम के निवास पर मंडल की केशकाल के पदाधिकारियों की बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जसराज तातेड को विधायक नीलकंठ टेकाम की आईडी से सदस्यता दिलाकर प्रथम सदस्य बनाया गया, गांव-गांव में अब ये अभियान आगे बढ़ेगा प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए अभियान चलाने का निर्देश कार्यक्रम में दिया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मंडल महामंत्री नवदीप सोनी भूपेश चंद्राकर राजू राठी कैलाश मरकाम अजय मिश्रा जावेद मेमन नवल मरकाम एवं मंडल केशकाल के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



