बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम ओंडकापारा में नवीन राशन दुकान का उदघाटन विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों हुआ
9ग्राम पंचायत के 132ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टा विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों वितरित किया गया

कोंडागांव – बड़ेराजपुर/महफूज़ अली–ब्लॉक बडेराजपुर के ग्राम ओंडकापारा में आज विधायक नीलकंठ टेकाम ने नवीन राशन दुकान का उद्घाटन किया संभाग की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर के ओंडकापारा के ग्रामीण उनका  8 किलोमीटर चलकर राशन लेने जाते थे ,उनकी समस्या को देखते हुए विधायक ने ग्राम पंचायत बड़े राजपुर के ओंडकपारा में नवीन राशन दुकान खोलने का प्रयास शुरू किया और आज उनके द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया नवीन राशन दुकान ओंडकापारा में खुलने से ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए ।

उद्घाटन के ठीक बाद विधायक नीलकंठ टेकाम ने राशन कार्ड धारी को अपने हाथों राशन भी वितरित किया ब्लॉक बड़ेराजपुर के 9 ग्राम पंचायत के 132 किसानों को वन अधिकार पट्टा भी विधायक नीलकंठ टेकाम के हाथों दिया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम अध्यक्ष सरपंच बड़ेराजपुर रामसाय मरकाम जनपद सदस्य संगीता पोयाम जनपद सदस्य बुधसन नेताम ग्राम पटेल महेश मरकाम, योगेश पांडे, खमन वासुदेव, मेनू मरकाम, सुदामा मरकाम, बसंत पांडे, राजमन शोरी, तहसीलदार बड़ेराजपुर विश्रामपुरी, जनपद पंचायत सीईओ बडेराजपुर, एवं अन्य ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें