
महफूज अली/केशकाल–पिछले 5 वर्षों से बस्तर का प्रवेश द्वार केशकाल घाट जाम की समस्या से प्रभावित होता रहा है।
विधानसभा चुनाव में केशकाल घाट की समस्या प्रमुख मुद्दों में से एक था अब केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के प्रयासों से विधानसभा में मिलने लगी है सौगात।
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल बायपास मार्ग निर्माण कार्य जो पिछले 5 सालों से बंद पड़ा था उस मार्ग पर 7 किलोमीटर पैदल चलकर जायजा लिया था तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से लगातार चर्चा की साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ,विजय शर्मा के समक्ष केशकाल घाट की समस्या को उठाते रहे आज इस सार्थक प्रयास की मेहनत रंग ला रही है, जब केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ शासन की अनुशंसा को सहमति प्रदान की है और 2000 करोड़ की लागत से धमतरी से जगदलपुर फोर लाइन व केशकाल घाट में 11 किलोमीटर फ्लाईओवर की स्वीकृति प्रदान की है ।
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी ने अपने केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा एवं कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग को धन्यवाद प्रेषित किया है।



