कोनगुड ब्लॉक स्तरीय शाला प्रेवश उत्सव– दुनिया में अगर कोई जादू-चमत्कार कर सकता है तो वह शिक्षा है–नीलकंठ टेकाम


महफूज़ अली/केशकाल–फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोनगुड में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जहा मुख्य अतिथि के आसंदी से संबंधित करते हुए क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की समझाइश देते हुए बच्चों के माता पिता तथा पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देने की बात कही.. तथा बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पूरे मनोयोग से बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना पूरा योगदान देने का अनुरोध किया। उन्होने हर बच्चे से कहा कि बढ़िया पढाई करे और सभी लोग कलेक्टर बने और गांव-गांव मे शिक्षालय, पानी, सड़क व औषधालय बनाये और गांव का विकास करे ताकि आपका नाम भी रोशन रहे। यदि किसी ने काम मे दिक्कत पैदा किया तो आप भी इस्तीफा देकर विधायक का चुनाव लड़ कर जनता की सेवा करिये। आगे अपने सारगर्भित संक्षिप्त उद् बोधन में श्री टेकाम ने ग्राम प्रमुखों एवं बच्चों के माता पिता एवं पालकों को कहा की आप अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे जानने समझने और स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ठीक ठाक चलता रहे.. इसके लिए समय समय पर स्कूल में होने वाली बैठकों अवश्य सहभागी बना करें । इस कार्यक्रम मे नव प्रवेशी पाठ्य सामग्री पुस्तक बस्ता देकर स्वागत और उत्साह वर्धन भी किया गया। इसके सांथ ही दिव्यांगो को ट्रायसायकाल वितरंण कर पौधारोपण भी किया । इस अवसर पर शालेय बच्चों ने गीत संगीत नृत्य के सांथ स्वागत गीत एवं शिक्षाप्रद प्रेरक कार्यक्रम पेश करके पधारे हुए लोगों को आनंदित और प्रभावित कर दिया। इस अवसर पर जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के पदाधिकारी गंण एवं गांव तथा
क्षेत्र के ग्राम पटेल मांझी मुखिया पुजारी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेतागण गणेशराम दुग्गा जी अध्यक्ष नगर पंचायत फरसगांव, जागेश्वर जी पार्षद
सुखलाल मरकाम उपाध्यक्ष जनपद,श्रीमती रेखा नेतम जनपद सदस्य,हेमचंद देवांगन मंडल अध्यक्ष बड़े डोगर,मंजू लता मरकाम जनपद सदस्य,राजेश सोन पूर्व पार्षद,शुक्ला नाग ग्राम के सरपंच उपसरपंच गायता पटेल, बीइओ , बीआरसी फरसगांव उपस्तिथि थे।

Leave a Comment

और पढ़ें