रामनवमी के दिन बीजेपी महिला मोर्चा ने 1100कन्याओं को भोज करवाया विधायक नीलकंठ टेकाम ने परोसा भोजन ।

महफूज़ अली/केशकाल–बीजेपी महिला मोर्चा केशकाल ने विधानसभा स्तरीय कन्या भोज कार्यक्रम में 1100 बच्चियों को भोजन करवाया,जिसमें केशकाल विधानसभा के सभी ब्लॉक के बच्चियों ने कन्या भोज में भाग लिया ,केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताजी की भी भागीदारी रही, केशकाल विधानसभा से आए हुए माता ने महतारी वंदन के लिए मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त किया और साथ ही कन्या भोज में बड़ी तादात महिलाओं ने सहभागिता की। भोज में 1101 बच्चियों का भोजन करवाने के लिए साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, सहयोग किया ,इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता नेताम, मनीषा सलाम, कमला नेताम, पीला बाई जैन, जमुना बघेल ,सोमा दास, चिंतामणि, श्याम नेताम,गीता ध्रुव,पूनम राठी,सहित आकाश मेहता तरुण साना, भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी अजय मिश्रा, राज किशोर राठी, वीरेंद्र बघेल, भूपेश सिन्हा, कैलाश कुंजाम, वसीम ललित ,हुलास साहू, गोलू कश्यप, उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें