
महफूज़ अली/केशकाल – लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोस्टो की बैठक आयोजित की जा रही है जहां कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा केशकाल मे विभिन्न प्रकोस्टो की बैठक लगातार किया जा रहा है इस बीच आज केशकाल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजित किया गया जहां मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ टिकेश्वर जैन व भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता के आथित्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया
कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ विधानसभा आते हैं जहां लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार बैठक और चल रहा है इस बीच लगातार चार दिनों से विभिन्न प्रकोष्ठों का बैठक आयोजित किया गया था इसके बाद आज विधानसभा स्तर पर पिछड़ा सम्मेलन आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी कमल का फूल को लेकर देशभर में एक माहौल बना हुआ है भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में गांव-गांव में एक महल बनाने विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है जहां भाजपा पिछड़ा वर्ग के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जोश के साथ ऊर्जा के साथ काम करने हेतु संबोधित किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ टिकेश्वर जैन ने बताया कि सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकृता जोश के साथ लोकसभा क्षेत्र में काम करें आने वाले समय में मोदी की गारंटी लेकर देश भर में एक भाजपा का जो माहौल बना हुआ है केंद्र की योजना और राज्य की योजनाओं को जन जन पहुचाये, उन्हें लाभांवित करें आने वाला चुनाव देश के उज्जवल भविष्य को लेकर एकता का संदेश देते हुए 400 पार व मोदी की गारंटी को सच करना है

वहीं भाजपा जिला महामंत्री आकाश मेहता ने बताया कि विधानसभा में जिस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का टुकड़ा साफ किया है इस तरह 11 के 11 लोकसभा चुनाव जीतने के साथ मोदी की गारंटी को आने वाले समय में पूरा करना है छत्तीसगढ़ के सरकार में आते ही विगत 3 महीने में पूरे वादे निभाए हैं आने वाले समय में भी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ जन-जन को या लाभ मिलेगा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लगातार माहौल बना हुआ है इसको लेकर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें व भाजपा प्रत्याशी व कमल फूल को जितने भरसक प्रयास करें
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक केशकाल सेवाग्राम मैदान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेम भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश का समिति सदस्य भूपेश चंद्राकर भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र महेश बघेल, राजकिशोर राठी, कुंवर सिंह यादव, रामप्रसाद निषाद, कृपाराम पटेल,पप्पू पांडे, बेनु साहू,मोनिका मानिकपुरी, सरस्वती सेठिया,किशन पांडे,प्रमोद धनगर, पतिराम यादव, रोहित कौशिक, लोकनाथ निषाद,हरिलाल यादव, भोजू साहू,योगेश पांडे सतीश यादव, राजेश पटेल, आदि उपस्थित थे, केशकाल विधानसभा के चारो ब्लाक के कलार समाज, साहू समाज, सेन समाज, यादव समाज, कुम्हार समाज, मरार समाज, पनका समाज, केवंट समाज, धोबी समाज, कुर्मी समाज, चरवाहा समाज, के समाज प्रमुखों और सभी पिछड़ा वर्ग के लोग इस कार्यकर्म में सम्मिलित हुए, कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य भूपेश चंद्राकर ने किया


