कांग्रेस पार्टी के कांकेर लोकसभा के संचालन समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज हुए शामिल ।

महफूज़ अली/केशकाल–छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी की उपस्तिथि में कांकेर लोकसभा चुनाव के सफल संचालन हेतु विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ को संयोजक बनाया गया है।जिनके नेतृत्व में लोकसभा स्तरीय संचालन समिति का गठन कियागया । जिसकी बैठक कल नामांकन रैली  ख़त्म होने के बाद कांकेर में ग्रीन पाम होटल में हुई।इस बैठक में क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।लोकसभा कांकेर की 8में से 5 विधानसभा पर कांग्रेस के विधायक है ।सभी बैठक में शामिल हुए केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम भी बैठक में शामिल रहे।चुनाव की घोषणा और प्रत्यासी चयन के बाद बीजेपी प्रचार में काफी आगे निकल चुकी है वही लोगों को कांग्रेस के नेताओ का इंतजार करना पड़ रहा है।केशकाल विधानसभा में अभी तक किसी भी बड़े नेता का प्रोग्राम नही हुआ है वही बहोत  से ग्रामीण अपने पूर्व चहेते विधायक संतराम नेताम का इंतजार कर रहे है।

कुछ महीनों से लोकसभा क्षेत्र कांकेर ,केशकाल की जनता बिजली की समस्या को लेकर काफी परेशान है जिसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है।लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक कोई ठोस रणनीति चुनाव के मद्देनजर दिखाई नहीं पड़ रही है ।वही अभी तक कांग्रेस पार्टी प्रचार में भी पिछड़ती नजर आ रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें