विश्रामपुरी किसान आंदोलन के तीसरे दिन किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम केशकाल । किसानों ने आश्वासन के बाद खत्म किया आंदोलन ।

महफूज अली/केशकाल–कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी ब्लॉक मुख्यालय में बिजली की समस्या को लेकर किसानों के द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज तीसरा दिन है, तीसरे दिन प्रशासन की तरफ से विश्रामपुरी धरना आंदोलन स्थल पर पहुंचे एसडीएम केशकाल श्री अंकित चौहान एसडीओपी केशकाल श्री भूपत श्री धनेश्री तहसीलदार केशकाल बिजली विभाग से ए ई टेकाम एवं अन्य अधिकारी किसानों के बीच पहुंचकर किसानों को हो रही समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया एवं किसानों से मांग की है कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है किसानों को बिजली की हो रही समस्या के निदान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं बहुत जल्द इस समस्या का समाधान आपको मिलेगा आप सब अपना धरना खत्म करें अपने-अपने घरों पर जाएं और अपन अपना काम करें एसडीएम केशकाल श्री अंकित चौहान ने किसानों से कहा विश्रामपुरी बड़े राजपुर ब्लॉक को चार रोस्टर में बांटा गया है और चारों रोस्टर में दिन के चार घंटे बिजली कटौती कर बाकी के 20 घंटे फुल वोल्टेज के साथ बिजली देने की बात एसडीएम  ने कही श्री अंकित चौहान एवं ए ई बिजली विभाग श्री टेकाम साहब ने की है ,किसानों ने प्रशासन की तरफ से आए अधिकारियों की बात को मानते हुए फिलहाल आंदोलन खत्म करने की बात कही है लेकिन आने वाले दिनों में अगर बिजली की समस्या से मुक्ति नहीं मिली तो दोबारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को किसानों ने दी है ।फिलहाल 3 दिन तक चल किसानों के अनिश्चित कालीन आंदोलन समाप्त हो गया है। और प्रशासन ने यह वादा किया है कि एसडीएम तहसीलदार  पटवारी संबंधित क्षेत्र में गांव-गांव घूम कर बिजली कटौती के बाद पूरे वोल्टेज के साथ मिल रही है कि नहीं इसका निरीक्षण करेंगे एवं प्रशासन समय-समय पर इसकी मॉनिटरिंग करेगा किसान आंदोलन फिलहाल समाप्त हो चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें