केशकाल के अंदरूनी क्षेत्र में बसे वनग्राम नेलाझार पहुंचे– विधायक नीलकंठ टेकाम

महफूज़ अली/केशकाल। –केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम विधानसभा के दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्र में बसे वनग्राम नेलाझर पहुंच ग्रामीण एवं लाभार्थियों से की मुलाकात । शहरी क्षेत्र से दूर जंगल के अंदर बसे वन ग्राम नेलाझार के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के माध्यम से मिले लाभ, एवं उन हितग्राहियों से विधायक ने मुलाकात की नेलाझर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की 2 महीने के भीतर नल की टोटियों में पानी आना शुरू हो गया है ,वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से भी विधायक ने मुलाकात की पहली बार अपने गांव में क्षेत्र के विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी खुश दिखाई दिए , नेलाझर के सरपंच ग्राम पटेल एवं ग्रामीणों ने अपने विधायक का भव्य स्वागत किया।

नीलकंठ टेकाम राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं के खाते में ₹1000 किए गए ट्रांसफर की भी जानकारी विधायक ने ली एवं ग्रामीणों को दी वहीं धान के अंतर राशि 917 रुपए किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए उसकी जानकारी भी विधायक केशकाल ने ली वहीं राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने दी एवं तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 की दर से भुगतान राज्य शासन के माध्यम से मिलने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई, इस कार्यक्रम में वन विभाग पीएचई विभाग जनपद पंचायत के सीईओ बीजेपी के नेता नवदीप सोनी अजय ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें