
विश्रामपुरी/महफूज़ अली–ग्राम जिर्रापरा थाना विश्रामपुरी की है घटना।बेटे सोमारू राम नेताम ने अपने वृद्ध पिता की बास के डंडे से सिर पर किया कई गंभीर वार पिता मेंहतु राम उम्र 60 वर्ष की मौके पर हुई मृत्यु अपराध क्रमांक पिता मेंहतु राम उम्र 60 वर्ष की मौके पर हुई मृत्यु।09/2024 धारा 302 भादवि किया गया पंजीबद्ध आरोपी बेटे सोमारु राम नेताम उम्र 35 वर्ष को पुलिया के द्वारा किया गया तत्काल गिरफ़्तार।
थाना विश्रामपुरी में दिनांक 01/02/2024 के रात्रि में प्रार्थिया सुकमा बाई नेताम पति मेहतु राम नेताम उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम जीरापारा थाना विश्रामपुरी जिला कोंडागाव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01/02/2024 के शाम 04.00बजे जब वह गाय बैल चरा घर वापस आई तो देखी घर के सामने आंगन में उसका पति मेहतु राम के सिर पीछे काफी ज्यादा चोट आया था खून बह रहा था पूछने पर बताया कि बड़ा लडका सोमारु राम नेताम उसे जान से मारने के लिए बास के डंडे से मारपीट किया है जिसे देख कर छोटा बेटा सुखचंद जो बाहर गया था उसे मोबाइल से खबर देने पड़ोसी को आवाज लगा रही थी उसी समय उसका बड़ा बेटा सोमारु पुनः अपने हाथ में बास का डंडा लेकर दौड़ते आया और इसके पति को मारपीट करने लगा तब देख कर दौड़ते गई और देखी उसका पति मेहतु राम की मृत्यु हो चुकी थी उसका बड़ा लडका सोमारु राम नेताम अपने पत्नि के साथ अलग रहता था और शराब पीने का आदि था जिसे मृतक मेहतु राम द्वारा मना करने पर लड़ाई झगड़ा करता था घटना दिनांक को भी उसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए बड़ा बेटा सोमारु ने अपने पिता मेहतू राम की बास के डंडे से सिर पर मारकर वृद्ध एवम असहाय पिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है । की प्रार्थियां सुकमा बाई के रिपोर्ट पर थाना विश्राम पुरी द्वारा आरोपी बेटे के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सोमारु राम नेताम उम्र 35 वर्ष को तत्काल गिरफतार किया गया है एवम अग्रिम विवेचना कार्य वाही की जा रही है।



