केशकाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए आनंद मेले की नगर में हो रही चर्चा

नरेश पाण्डे/केशकाल : गणतंत्र दिवस के पावन पर्व संध्या मे भव्य आनंद मेला एवं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नगर के सद्भावना मंच कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आयोजन रखा गया ।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि महेंद्र नेताम कार्यक्रम अध्यक्ष रोशन जमीर थे। महेन्द्र नेताम ने कहा कि आयोजन की सफलता इस बात पर निर्भर करती है हम कितनी लगन से कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। विशिष्ट अतिथि मनसुख भूरट जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता , राजेश नेताम जी अध्यक्ष अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बिहारी लाल शोरी जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत ,कैलाश कुंजाम -अध्यक्ष आयोजन समिति , पिताम्बर नाग -जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, पार्षदों में अनिल उसेंडी ,गीता ध्रुव , वरिष्ठ नागरिक कानमल जैन ,रजिया खान ,अशफाक कुरैशी, जनपद सदस्यों में – रोहित नाग ,सतीश नाग ,नरेश नेताम,व संगठन पदाधिकारीगण वसीम मेमन,राकेश कुंजाम मेरोज खत्री बलराम हिडको, सरपंचगण में – महेश्वरी हिड़को,सुरेखा मरकाम, संगीता नेताम , उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। इसके बाद लगातार नान स्टाप कुल 20 संस्थाओ ने अपनी गीत संगीत एकल सामूहिक रिकार्डिंग डास की बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसे सैकड़ो दर्शको ने सराहा व देर रात तक ठंड के बाबजूद डटे रहे । छोटे बच्चो के नृत्य देखने लायक रहे। शा उ मा विद्यालय सुरडोंगर का रामायण पर आधारित नाटक बहुत ही प्रशंसनीय रहा। मंजुल घोडेशवर ने श्री कृष्ण की तरह चक्र तरह थाली के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन किया । आयोजन समिति द्वारा आयोजित सर्वश्रेष्ठ व्यंजन मे प्रथम नेहा तातेड महाविद्यालय द्वितीय कन्या मूग बाडी, तृतीय आई टी आई केशकाल, एकता ग्रुप बटराली रहे। सर्वाधिक कूपन स्टाल एकता समूह बटराली, द्वितीय- आई टीआई केशकाल तृतीय– नेहा तातेड रहे। वसीम मेमन, प्रमोद धनगर आयोजन को सफल बनाने मे बी ई ओ- सी एल मंडावी , प्रकाश साहू ,लोकेश गायकवाड , बनिया कुंजाम,विवेक श्रीवास्तव व जीत्तु साहू समस्त प्राचार्य गण व सभी स्कूलों के शिक्षकगणों व विद्यार्थीगण नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक जनों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।आयोजन को सफल बनाने मे समस्त नागरिको का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें