गारका में शान से फहराया तिरंगा

*गारका में शान से फहराया तिरंगा*
केशकाल। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला गारका गुडरापारा के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में शाला से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।मुख्य अतिथि
ग्राम के सरपंच अमृता मंडावी,उपसरपंच गणेश जायसवाल ने झंडा फहराया ।इसके बाद स्कूली बच्चों के साथ अतिथिगण,ग्रामवासी एवम शाला स्टाफ ने देशभक्ति जुलूस निकाल कर गांव का भ्रमण कर सबके दिलों में देश भक्ति की भावना का प्रसार किया।
इस पर्व की खुशी में ग्रामीणों का खेल कराया गया जिसमे महिला वर्ग में मटका फोड़,युवा वर्ग में कब्बड्डी आदि प्रतियोगिता हुई।
राष्ट्रीय त्यौहार में सभी ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शाला के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सौहार्द, एकता एवम देशभक्ति का संदेश देते मनमोहक प्रस्तुति दी,अतिथियों ने पुरुष्कार वितरण किया।
इस अवसर पर सभी वार्ड पंच,एसएमसी कमेटी के सदस्यगण, पालकगण ,ग्रामवासी एवम शाला के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें