केशकाल। आज केशकाल में सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे विजिबिलिटी बहुत कम हो गई।केशकाल से विश्रामपुरी मार्ग पर धुंध छाई रही जो लगभग 9बजे सुबह तक रही।दो दिन पहले हुई बारिश का असर अब देखने मिल रहा है।
इससे पहले मकर संक्रांति के बाद ठंड कम हो गई थी पर अब ठंड का असर फिर देखने मिल रहा है। लोग अलाव ,गर्म कपड़े का इस्तेमाल कर रहे है। आज का न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुछ दिनों तक ठंड पड़ने के आसार है।

