
नरेश पाण्डे NEWS CG24: बस्तर संभाग जिला कोंडागांव के ग्राम गुहाबोरंड में कबीर पंथ प्रचारक महंत श्री फूलदास साहेब के सानिध्य में बड़े धूमधाम से संत समागम समारोह मनाया गया। महंत श्री मिलन दास साहेब के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई तत्पश्चात शोभायात्रा ग्राम गुहाबोरंड में निकाली गई।
भजन टोलियो का भजन कीर्तन सत्संग किया गया जो कि रात्रि 12 बजे तक चली। गुरुमाहिमा, पाठ पुनो पाठ, गुरु साहेब महंत श्री फूलदास साहेब का आगमन हुआ भेट पायलागी बंदगी ध्वजारोहण किया गया तथा भजन कीर्तन सत्संग, बस्तर संभाग से पधारे टोलियो का चलता रहा, सात्विक यज्ञ चौंका आरती महंत श्री मिलन दास साहेब के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

संभाग के टोलियों द्वारा रात्रि 12 बजे तक चली। पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु जनो के द्वारा गुरु, महिमापाठ, पुर्णिमा पाठ, करके द्वितीय दिन की कार्यक्रम की शुरुवात की गई। प्रातः 11 बजे कबीर पंथ प्रचारक महंत श्री फूलदास साहेब का आगमन उनकी आरती कर भेट पायगली बंदगी हुई। पंथ के धर्मगुरु महंत फूलदास साहेब के कर कमलों द्वारा, ध्वजारोहण किया गया। गुरु साहेब के मुखारबिंद से धर्मानुवाइयो को आशीर्वचन प्राप्त हुआ। पूरे बस्तर संभाग से पधारे भजन टोलियों द्वारा भजन का आनंद लेते रहे, पधारे महंत कड़िहार जनो ने भी प्रवचन किया। महंत श्री मिलन दास साहेब के करकमलों द्वारा सात्विक यज्ञ चौंका आरती संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूरे बस्तर संभाग से समस्त गुरुजन महंत श्री फूलदास साहेब, महंत श्री मिलन दास साहेब, महंत श्री बुदरू दास साहेब, महंत श्री कार्तिक साहेब, महंत सुनहेर साहेब दीवान, लखन दास, दीवान प्रकाश, भंडारी अक्षय साहेब, दीनदयाल संत समागम समारोह अध्यक्ष, संत श्याम दीवान, कबीर पंथ अध्यक्ष बालकुवर प्रधान। संत चेतन दास नवयुवक मण्डल अध्यक्ष श्री अर्जुन प्रधान, सचिव जीवन पांडे, संत ईश्वर दास, पवन बघेल, तिलक दास, देवदास, फागू दास, पूनम पांडे आमीन माता महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती शोहद्र बघेल, गुरु माता खेमेश्वरी, एवम नवयुवक मंडल सदस्य गण, एवम गुरुजन महंत दीवान, कोठरी भंडारी आमीन माता, साहिबा आदि उपस्थित रहे।

