

बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम बड़े राजपुर की प्लाटपारा निवासी मनोज यादव को किसी ने धारदार हथियार से किया घायल बड़े राजपुर प्लाटपरा निवासी मनोज यादव ग्राम बड़े राजपुर में दशहरा देखने के बाद देर शाम अपने घर प्लाटपारा पहुंचे और खाना खाने के बाद हाथ धोते समय पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनके गर्दन पर पीछे से वार किया गर्दन पर 1 इंच गहरा घाव हो गया घटना की जानकारी ग्रामवासी द्वारा पुलिस थाना विश्रामपुरी को दी गई पुलिस विभाग मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विश्रामपुरी हॉस्पिटल भिजवाने के बाद जांच में जुटी मनोज यादव के ऊपर जानलेवा वार करने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया है और अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन जारी है

