

विधानसभा चुनाव 2023 विधानसभा केशकाल के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज विशाल बाइक रैली निकालकर जगह-जगह लोगों को किया संबोधित नीलकंठ टेकाम की बाइक रैली बहीगांव होते हुए कोपरा पहुंची कोपरा से मुंडापरा बड़े राजपुर धमनपुरी हारवेल होते हुए गमरी बांसकोट पलना विश्रामपुरी कोरगांव टेवसा होते हुए केशकाल पहुंची इस बीच अनेकों ग्रामों में नीलकंठ टेकाम ने ग्राम वासियों को संबोधित किया अपने संबोधन में नीलकंठ टेकाम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस के विधायक ने इस क्षेत्र में कुछ भी काम नहीं किया है ना ही पुलिया बना ना ही रोड बने आज सड़कों की हालत जर्जर है ग्रामवासी इंदिरा आवास के लिए भटक रहे हैं अगर सरकार बदलती है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो सड़कों की हालत सुधारी जाएगी एवं पुलियों का निर्माण भी करवाया जाएगा नीलकंठ टेकाम की इस बाइक रैली में विधानसभा क्षेत्र के कई छोटे-बड़े कार्यकर्ता एवं नेता शामिल रहे।

