केशकाल में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा*

*केशकाल में धूमधाम से मनाया गया ईद उल अजहा*
केशकाल में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया सुबह 8:00 बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी मस्जिद से ईदगाह तक जुलूस के रूप में ईद की नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे जुलूस में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर शहर के गणमान्य मुस्लिम समाज के नागरिक उपस्थित रहे ,जुलूस ईदगाह पहुंचा और 8:30 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई इस मौके पर इमाम मुफ्ती ने देश व प्रदेश में चैन व अमन की दुआ मांगी
ईद उल अजहा के मौके पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें