केशकाल कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर*

*केशकाल कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर*
केशकाल शहर में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के 4 वर्ष पूरे होने पर होल्डिंग्स लगाई गई है ।होर्डिंग में स्थानीय वह देश प्रदेश के बड़े नेताओं की फोटो लगी है, लेकिन केशकाल के वर्तमान विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम गायब हैं।
केशकाल विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम की छवि विधानसभा में काफी मजबूत है सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम उनके द्वारा किया जाता रहा है उन्होंने अपनी एक अलग छवि विधानसभा में बनाई है लेकिन इन दिनों जो होल्डिंग्स नगर में लगे हैं उस होर्डिंग से स्थानीय विधायक की फोटो का गायब होना यह दर्शाता है कि केशकाल कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर पहुंच गई है।
कुछ ही माह बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में यह गुटबाजी से कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें