
*विश्रामपुरी/हरवेल की खबर*
*अंचल में माटी त्यौहार की धूम*
*ग्राम पंचायत हरवेल में भी माटी त्यौहार बनाया गया*
*शनिवार दिनांक 01/04/2023 को धुमधाम से हुआ सम्पन्न*

*विश्रामपुरी/हरवेल। *कोंडागांव जिले से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बड़ेराजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत हरवेल में भी माटी त्योहार धुमधाम के साथ मनाया गया है जानकारी के अनुसार*
*माटी तिहार (माटी का मतलब मिट्टी और तिहार का मतलब पर्व होता है| ) बस्तर संभाग चैत्र माह में मनाया जाने वाला एक दिवसीय जनजाति पर्व है | माटी तिहार का मतलब मिट्टी की पुजा कर अच्छी फसल के लिए धन्यवाद अदा करना है | यह पर्व अलग – अलग गांवों में अपने मर्जी से अलग-अलग दिन में मनाया जाता है जिसे गांव के गायता , पुजारी, ग्राम पटेल एवं समुदाय के सभी लोग मिलकर तय करते हैं
माटी तिहार के दिन ग्रामीण मिट्टी से सम्बंधित किसी प्रकार से कोई भी कार्य जैसे मिट्टी खोदना, खेतों में हल चलाना आदि नहीं करते हैं |
यदि कोई नियम विरुद्ध कार्य करते पाया गया तो समुदाय द्वारा उस व्यक्ति को दण्डित भी किया जाता है |
इसी कड़ी में ग्राम हरवेल के पुजारी रामलाल मंडावी,गायता मंगतर मंडावी, ग्राम पटेल लच्छिमनाथ मंडावी एवं ग्राम के सियान बुजुर्ग युवा बच्चे भी शामिल हुए हैं इस माटी तिहार में आसपास के ग्राम हरवेल तरईबेड़ा डीहीपारा कुल्दाडीही पीढापाल पिटीसपाल धामनपुरी किबड़ा गम्हरी बालेंगा राहटीपारा तितरवंड जोडेकेरा बडबत्तर जामपारा छिंदली कोपरा में भी मनाया गया*

