
*अमित मंडावी बने ब्लॉक अध्यक्ष*
केशकाल। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कोडागांव के जिला अध्यक्ष कौशल नेताम के मार्गदर्शन पर केशकाल ब्लॉक इकाई की आवश्यक बैठक बुधवार को बीआरसी कार्यालय केशकाल में रखी गई। जिसमें शिक्षक समस्या से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिया गया। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बलराम नाग के कार्यकाल पूर्ण होने के फलस्वरूप अमित मंडावी को केशकाल इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला प्रवक्ता रोशन हिरवानी में बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात ब्लॉक ईकाई में एक नई ऊर्जा का प्रवाह होगा। आने वाले दिनों में विकासखंड स्तरीय सदस्यता बैठक का आयोजन होना है जिसमें शिक्षकों की समस्याओं जैसे वरिष्ठता ,पदोन्नति ,पदस्थापना , सेवा पुस्तिका संधारण, कार्योत्तर परीक्षा अनुमति जैसे कई विषयों पर ब्लॉक इकाई द्वारा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रारंभ से ही संघ शिक्षकों के हित में कार्य कर रहा है ऐसे में नए शिक्षकों को संघ में जोड़ने हेतु प्राथमिकता दिलाई जाएगी। इस बैठक में जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें मोइन शेख, सैयद शोएब अली ,बलराम नाग,अमित मंडावी,दिनेश टेकाम, सीके सलामे, छबीलाल नाग, राकेश सिवना आदि शामिल रहे।

