दंतेवाड़ा में 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।

लोकेशन – दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा में 33 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।

इस अवसर पर यातायात जागरूकता रथ एवं यातायात जागरूकता हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । रैली में लगभग 100 की संख्या में बाईक सवार हेलमेट सहित मौजूद थे। बाईक रैली जय स्तंभ चौक से शुरू होकर स्टेट बैंक चौक, कटेकल्याण रोड होते हुए बाईपास चौक चितालंका से पुनः जय स्तंभ चौक में समाप्त हुआ। यातायात सप्ताह के दौरान यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर जन जागरूकता रैली, हेलमेट रैली, नुक्कड़ नाटक, स्कूल एवं कॉलेजो में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, व्यावसायिक वाहन एवं आटो चालको का प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिनांक 13 जनवरी को लाइसेंस शिविर, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, प्रदर्शनी स्थल में आम नागरिको का भ्रमण, आम सड़क एवं हार्ट-बाजारें में जागरूकता हेतु लाउडस्पीकर व पेपर पाम्पलेट्स वितरण आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी जावेगी एवं चौक-चौराहो में वाहन चालकों को हेलमेट, सीट-बेल्ट आदि के उपयोग पर विशेष रूप से कार्यक्रम चलाकर समझााईश दी जावेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें