मेमन जमात को व्यवसाय के साथ ही शिक्षा की ओर ध्यान देने चाहिए

मेमन जमात देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए सतत प्रयासरत है -ऑफिसर

मेमन जमात को व्यवसाय के साथ ही शिक्षा की ओर ध्यान देने चाहिए

देश को गरियाबंद के मेमन युवाओं पर गर्व है जो देश और विदेश मे डॉक्टर और इंजीनियर बन सेवा कर रहे हैं

एकँर…… ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर आज गरियाबंद मेमन जमात एवं ऑल इंडिया मेमन जमात के उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष गप्पू मेमन से मुलाकात करने गरियाबंद पहुंचे ।इस अवसर पर उन्होंने मेमन जमात के सदस्यों से आवाहन किया कि जमात संगठित हो शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन के विकास कारी योजनाओ मे बढ चढ कर भागीदारी लेना चाहिए साथ ही जो गरीब मेमन परिवार हैं उनकी अधिक से अधिक सेवा करनी चाहिए इस अवसर पर उन्होंने मेमन बंधुओं से गांव प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही इस अवसर पर उनके साथ मेमन जमात रायपुर के अय्युब पारख, साहिद लोया मजिद सलाट सोयेब पारख बिलासपुर से आरिफ शेखानी जहांगिर भाभा असरफ मेमन उपस्थित थे

ऑल इंडिया मेमन फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे वे रायपुर के बाद गरियाबंद पहुंचे थे जहां उनका इस्तकबाल ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के उपाध्यक्ष गफ्फार मेमन जो नगरपालिका गरियाबंद के अध्यक्ष हैं एवं उनके पिता अलारखभाई मेमन,राजू भाई मेमन,हमीद भाई मेमन, सत्तार भाई मेमन असरफ भाई मेमन पाषँद आसिफ भाई मेमन के साथ ही मेमन जमात के सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया इस अवसर पर मेमन जमात फेडरेशन के अध्यक्ष इकबाल ऑफिसर ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेमन जमात जागरूक जमात है और इसे और तरकी कर आगे बढ़ना है। इसके लिए हमें व्यापार के साथ-साथ अपने बच्चों की शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि बिना शिक्षा के किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है हमे अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, अकाउंटेंट के साथ ही आई.ए.एस. आई.पी.एस. बनाने की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए व्यापार के साथ ही साथ अगर हमारा जुड़ाव शिक्षा ओर बढ़ेगा तो आप निश्चित मानिए कि मेमन कौम को वह तरक्की मिलेगी जो देश प्रदेश और गांव के विकास के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकेगा। इस अवसर पर उन्होंने विशेषकर गरियाबंद नगर को याद करते हुए कहा गरियाबंद से निकले लगभग 12 से 14 डॉक्टर 10-12 ईन्जिनियर रायपुर व विदेशों में काम कर रहे हैं यह एक उपलब्धि ही है। छत्तीसगढ़ आकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ के मेमन जमात काफी जागरूक और विकासशील है जो लगातार देश प्रदेश और गांव के विकास के लिए सतत प्रयासरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें