
*विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर 44 पदोन्नत*

इमरान पारेख कि खबर
केशकाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए वर्ष पर भेंट स्वरूप सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारियो को पदोन्नत कर शिक्षा विभाग में बी ई ओ की स्थापना कर दी है। बहुप्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी होने की सभी राह तक रहे थे और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30/12 /2022 को सूची जारी कर दी है। ऐसे में एक ओर जहां शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े प्रशासनिक पदों आ गया है वही 44 सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपनी पदोन्नति को नववर्ष का उपहार मिलने की खुशियां मना रहे हैं। इसी सूची में सरल क्रमांक 37 में केशकाल के सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज दुबे की भी पदोन्नति विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोडागांव में की गई है। बता दे कि दुबे की प्रथम नियुक्ति केशकाल में ही हुई । विगत उनके कुशल मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग ने नए आयाम स्थापित किए। पदोन्नति प्राप्त मनोज दुबे को शिक्षा विभाग से प्रभुलाल केमरो,प्रकाश साहू,केदार जैन,बलराम नाग , सैय्यद शुएब अली, कौशल नेताम, रूपधर तामो,राकेश सिवना,शफीक मोहम्मद, देवेद्र कुपाल,मोइन शेख,राजेश उईके,सागर राय,जीत नायक,गजेंद्र ध्रुड़े,शोभाराम सिन्हा,रोशन हिरवानी,चंद्र किशोर सलामे आदि ने शुभकामनाएं दी है।

