
लोकेशन : जिला नारायणपुर
बेकाबू भीड़ ने किया चर्च में हमला, SP चोटिल
इमरान पारेख कि खबर
मतांतरण के खिलाफ एकत्र हुई भीड़ ने किया चर्च में कर दिया हमला, जमकर की तोड़ फोड़, समझाने गए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को सर में आई गंभीर चोट। कई और पुलिस कर्मी भी जख्मी।
नारायनपुर : आदिवासी समाज के लोगों पर मतांतरित समुदाय के हमले से उदोलित आज हजारों की संख्या में ग्रामीण नारायनपुर के साप्ताहिक बाजार स्थल में एकत्र हुए। जहा नेतृत्व विहीन भीड़ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नारायणपुर के विश्वदिप्ती स्कूल में मौजूद चर्च पहुंची और जम के तोड़ फोड़ की है। मामले को शांत कराने जिला के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पहुंचे समझाइस के दौरान किसी उपद्रवी ने sp के सर में वार कर चोटिल कर दिया। जिसके बाद पुलिस के हल्के बाल प्रयोग से भिड़ तीतर बितर हो गई है। Sp का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। Sp से मोलने जिला कलेक्टर अजीत वसंत भी पहुंचे है। Sp की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

