पिछड़ा वर्ग ने राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौपा

इमरान पारेख कि खबर

पिछड़ा वर्ग ने राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौपा
कांकेर में पिछड़ा वर्ग समाज ने राज्यपाल अनुसूईया उईके के ऊपर एक विशेष वर्ग को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है, पिछड़ा के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर ना कर एक विशेष वर्ग के लिए अध्यादेश लाने के जैसे गैर जिम्मेदाराना वक्तव्य देने का विरोध दर्ज कराया है। पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति दौपदि मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम कलेक्टर प्रियंका शुक्ला को ज्ञापन सौपते हुए इस कृत्य पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने का मांग किया है। वहीं 15 दिनों के भीतर कोई कार्यवाहीना होने पर बस्तर संभाग के पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा राज्यपाल निवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें